जब भारत नेे किया टिकटोक को बैन । टिकटोक से पूछे 24 सवाल।
आपने सीमा पार से आतंकियों के घुसपैठ की खबरें तो बहुत देखी होंगी, और इसके बारे में सुना भी होगा। लेकिन 21वी सदी के आधुनिक जमाने में घुसपैठ करने के लिए जमीनी या आसमान के रास्ते से आने की जरूरत नही रही। अब ऐसी घुसपैठ सोशल मीडिया से होने लगी है। जिनमे कुछ Apps जैसे TikTok और helo बहुत चर्चित है।![]() |
| Tiktok-ban-in-india |
इन Apps पर वीडिओज़ के जरिये धर्म और भारत विरोधी बाते हो रही है, जिनसे हमे सावधान होने की जरूरत है। कुछ वक्त से यूट्यूब और टिकटोक के बीच एक लड़ाई चल रही है और टिकटोक को बैन करने की बात हो रही है, लेकिन इससे पहले भी टिकटोक को बैन किया गया था। हालांकि कुछ ही समय मे इस पर से बैन को हटा लिया गया।
![]() |
| Tiktok-ban-in-bangladesh-and-Indonesia |
- YouTube vs TikTok कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत
- YouTube vs TikTok कॉन्ट्रोवर्सी । पूरी जानकारी
- यूट्यूबर्स का टिकटोकर्स को जवाब
- यूट्यूबर्स का Reaction
- क्या है टिकटोक ? टिकटोक के 17 जबरदस्त फैक्ट्स
- जब अमेरिका ने टिकटोक पर ठोका सबसे बड़ा जुर्माना
- एजाज खान ने दी carryminati को धमकी
- जब शक्तिमान आया carryminati के साथ
- जब हिंदुस्तानी भाऊ ने carryminati को किया live call
- टेक्निकल गुरुजी ने डिलीट किया टिकटोक
Mob Lynching का शिकार हुए युवक
2019 की शुरुआत में झारखंड में एक युवक Mob Lynching का शिकार हुआ। Mob Lynching का मतलब होता है कि यदि कोई व्यक्ति भीड़ पर आक्रमण कर दे और वह भीड़ एक दूसरे की खून की प्यासी हो जाये तो इसको कहते है मोब लीन्चिंग।उस युवक के समर्थन में कुछ लोगो द्वारा टिकटोक पर वीडिओज़ बनाके पोस्ट किए गए। इन सभी पोस्ट्स में धार्मिक आधार पर अलग अलग समूहों के बीच नफरत और भेदभाव फैलाने की बाते कही गयी।
एजाज खान क्यों हुए गिरफ्तार
मोब लीन्चिंग का शिकार हुए युवक के समर्थन में सिर्फ आम लोग ही नही थे बल्कि बड़े सेलेब्रिटीज़ भी शामिल थे, जिसमे एजाज खान भी था। एजाज खान ने टिकटोक पर धार्मिक आधार पर नफरत और भेदभाव फैलाने वाले वीडिओज़ पोस्ट किए थे।जिसकी वजह से बाद में उसे गिरफ्तार भी किया गया।
अपराधी हो रहे टिकटोक से मशहूर
टिकटोक को इस्तेमाल करने वालो की बड़ी संख्या गाँवो और छोटे कस्बो में रहने वाले युवकों की है। इन वीडिओज़ को पोस्ट करके लोग मशहूर भी हो रहे है। इनमे वो लोग भी शामिल है आपराधिक गतिविधियों में शामिल है, जो रात में लूट पाट करते है और दिन में टिकटोक पर आपत्तिजनक वीडिओज़ बनाते है।जिस तरीके से ऐसे आपत्तिजनक वीडिओज़ वायरल हो रहे है, उससे लगता है की नफरत फैलाने के लिए कही जाने की जरूरत नही, टिकटोक के 15 सेकण्ड्स ही काफी है। और तो और उनको इसके लिए एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत भी नही होती। और ऐसे वीडिओज़ की निगरानी के लिए हमारे देश मे कोई सिस्टम नही है। हर रोज टिकटोक पर indian यूज़र्स करीबन 1 घन्टा बिताते हैं जिससे पता चलता है कि भारतीय युवको के पास कितना समय है।
भारत ने पूछे टिकटोक से कुछ सवाल
- दोनो Apps ( TikTok और Helo ) बड़ी संख्या में data इकट्ठा कर रही है ये data क्या है ?
- भारतीय यूज़र्स का data ट्रांसफर तो नही किया जाएगा ?
- क्या दोनो Apps का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है ?
- आपत्तिजनक और अभद्र content को रोकने के लिए क्या policy है ?
- टिकटोक के वीडिओज़ देखने से पहले छोटे बच्चों के लिए क्या प्रावधान है ?
- बच्चों को चेतावनी Tag के जरिये रोका जाता है या नही ?
ऐसे ही कुछ और सवाल थे जोकि टिकटोक से पूछे गए थे। राज्यो की सरकारे भी टिकटोक जैसे Apps को बैन करने के पक्ष में थी।
टिकटोक जैसे Apps बैन होंगे या नही ये तो आगे आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए। हमेशा से चीनी Apps और सामान को लेकर data चोरी करने और लीक करने की बाते सामने आती रही है चाहे वो UC Browser हो या फिर कोई और वस्तु।
- यूट्यूब वर्सेस टिकटोक
- यूट्यूब वर्सेस टिकटोक कॉन्ट्रोवर्सी
- Carryminati वर्सेस टिकटोक
- Carryminati vs tiktok
- Carryminati roast tiktok
- Carryminati roast aamir siddiqui
- Tiktok ban in india
- Tiktok ban
- Tiktok vs youtube in hindi
- Carryminati roast
- Mob Lynching



0 Comments: