टिकटोक क्या है। कैसे हुआ इतना वायरल? टिकटोक के 17 जबरदस्त फैक्ट्स।

टिकटोक क्या है। कैसे बना। इसके पीछे की कहानी क्या है ?
what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok
what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok

  आजकल हर कोई सिर्फ एक ही बात कर रहा है यूट्यूब वर्सेस टिकटोक कॉन्ट्रोवर्सी। लेकिन बहोत कम लोगो को पता है कि सबसे ज्यादा विवादित  App टिकटोक आखिर है क्या, कैसे बना, ये इतना जल्दी कैसे प्रसिद्ध हुआ। आजकल इसको बहोत नफरत मिल रही है लेकिन हम इस बारे में बात नही करेंगे हम बात करेंगे कि ये App इतना कैसे प्रसिद्ध हुआ, इसके पीछे की कहानी जानेंगे। इस App के बनने की कहानी से आप बहोत कुछ सीख सकते है तो चलिए आज इसी बारे में बात करते है।

टिकटोक क्या है-

टिकटोक एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसपर आप 15 सेकण्ड्स से लेकर 1 मिनट तक कि वीडिओज़ बना सकते है। इसका उपयोग करना बहोत ही आसान है। बस डाउनलोड करो और बिना किसी रोकटोक के इस पर वीडिओज़ बनाओ। इस App में बहोत सारे फिल्टर्स आपको मिल जाएंगे जिससे आप अपने वीडियो को और अधिक आकर्षक बना सकते है।


कैसे बना टिकटोक -

सन् 2014 में दो पुराने दोस्त Alex Jhu और Luyu Hang ने मिलकर सोचा की एक educational App बनाते है। तो ये कहानी शुरू हुई educational App से। उन्होंने देखा कि उस वक्त education का Content बहोत लंबा है। उनको लगा कि इतने लंबे Content की जगह पर Short में  education दी जाये। 3 से 5 मिनट की वीडियो में maths, science जैसी subjects को पढ़ाया जाए। इस App पर उन्होंने 2.5 लाख डॉलर invest किये। अपनी टीम के साथ मिलकर 6 महीने में App भी बना दिया जैसे ही वो App बाजार में आया बुरी तरह fail हो गया।
Fail होने के बाद उन्होंने reaserch की और देखा कि गलती कहा हुई। Reaserch करने के बाद उनको लगा कि 3 से 5 मिनट की वीडियो में educational content काफी नही है। उनको एक चीज़ पता चल गई थी कि वीडियो देखना तो आसान है लेकिन उसी वीडियो को बनाना बहोत मुश्किल। उसके पीछे बहोत मेहनत और समय लगता है।

जो इंसान आगे बढ़ता है वो गलतियां करता है और जो गलतियां करने से डरता है वो आगे नही बढ़ पाता।

  Alex Jhu एक बार ट्रैन में सफर कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने notice किया कि सफर कर रहे लोग हर पल कुछ सोच रहे है। कुछ लोग music सुन रहे है, कुछ youngsters selfies ले रहे है, वीडिओज़ बना रहे है, उनपे stickers लगा के अपने दोस्तों को भेज रहे है। इस सबको देखने के बाद उनको idea आया कि क्यो न वीडियो फ़ॉर्मेट में कुछ ऐसा किया जाए जिससे music, videos और photos को एक जगह पर लाया जाए और एक सोशल प्लेटफॉर्म बना दिया जाए।
    उन्होंने एक चीज़ पे ध्यान दिया वो था कि जो content बनाया जाए वो आसान और छोटा हो, तो उन्होंने वीडिओज़ की लंबाई 15 सेकण्ड्स से 1 मिनट रखी। उनके पास इतना पैसा नही था कि वो फिर से बड़ा investment कर सके तो उन्होंने सब कुछ वीडियो creators पे डाल दिया। एक ही App में filters, emojies, stickers सब कुछ दे दिया ताकि वीडियो बनाने में आसानी हों।
उन्होंने content बनाने वालो यानी creators और देखने वालों के बीच का माध्यम आसान कर दिया, यानी वही वीडियो भी बना रहा है और वीडिओज़ देख भी रहा है। ये सब करने से सोशल नेटवर्क जल्दी बनेगा और ज्यादा investment की जरूरत नही पड़ेगी।
what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok
what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok

        उन्होंने अपने टीम के साथ मिलकर जुलाई 2014 में एक 
 Musicaly नाम का  App launch किया । ये App चलना शुरू हो गया। लोग बात भी करने लगे लेकिन trend नही कर रहा था। उस समय टेलीविजन पर एक show आता था जिसपर लोग Lip sync कर रहे है यानी पीछे कोई आवाज चल रही होती है और उस पर सिर्फ होंठ हिलाने होते है। उन्होंने इसी feature को अपने App में use किया । उन्होंने देखा कि जब लोग उनके App को share करते है तो उनका logo वीडियो से बाहर हो जाता है, तो उन्होंने अपना logo वीडियो में डालना शुरू कर दिया। अब जब लोग share कर रहे है तो उनके App की प्रोमोशन भी होने लगी। 
   Musicaly के आने पहले एक Dubsmash नाम का App चलता था जो कि Lip sync के लिए बहोत famous था, sanpchat अपने filters के लिए बहोत famous था, फेसबुक और इंस्टाग्राम अपने user inerface के लिए बहोत famous थे। तो उन्होंने ये सारे फीचर्स एक ही App में दे दिए। ये App बहोत डाउनलोड होने लगा और लोगो के बीच famous होने लगा। 
            इसी बीच एक चाइनीज कंपनी ByteDance ने नवंबर 2017 में 1 बिलियन डॉलर में Musicaly को खरीद लिया। ByteDance एक इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी है जो बहोत सारे प्रोडक्ट launch करती है। जिसने 2016 में चाइनीज मार्केट के लिए Douyin नाम से एक App launch किया जो कि Musicaly के जैसा ही था। उसको उन्होंने इंटरनैशनल मार्किट में नाम दिया Tiktok. इस App में उन्होंने Musicaly को मिला दिया और एक साथ नाम बन गया Tiktok.



Tiktok कैसे कमाता है -

◆ In app purchase
what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok
what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok

इस App में इन्होंने एक feature रखा है  in app purchase. ये App free में डाउनलोड होता है लेकिन इसमें कुछ चीज़ें है जो आप खरीद सकते है। अब इसमे आपको अगर कोई creator पसन्द है तो आप उनको coins दे सकते है जिनको खरीदना पड़ता है। जिससे आपको वो थोड़ी importance देते है जिससे आपको अच्छा लगता है। इन coins का revenue creator को जाता है और पैसा आपकी जेब से लगता है।


◆ Funding

Tiktok एक बहोत बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है, इसका userbase बहोत बड़ा है जिसकी वजह से इसको Funding मिलती रही।


◆ Advertising

what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok
what_is_tiktok_tiktok_viral_facts_of_tiktok

Tiktok शुरू में कोई भी Ads नही देता था। इसकी वजह से ये काफी हद तक use करने में आसान था। लेकिन अब ये अपने वीडिओज़ में Ads शो करने लगा है जिसकी वजह से इस App को use करना थोड़ा मुश्किल तो हो गया है लेकिन इस App को बहोत पैसा मिलने लगा। आज ये हालत है कि दुनिया के बड़े बड़े ब्रांड्स Tiktok पर अपने Ads show करवाते है क्योंकि Tiktok के पास 800 मिलियन active users है जो कि जनवरी 2020 में दुनिया मे 6 नंबर पर है। Tiktok 1.5  बिलियन से भी ज्यादा बार App store और google play store से डाउनलोड किया जा चुका है।Tiktok पुरी दुनिया के 150 से ज्यादा markets और 75 भाषाओ में उपलब्ध है।


◆Campaigning

जब आप इसको चलते होंगे तो आपने देखा होगा कि फिल्मस, वेब सीरीज के Ads आते है जिनमे आप भी हिस्सा ले सकते है। तो ये भी एक option है जिससे ये पैसा कमाते है।
Tiktok के कुछ ऐसे फैक्ट्स जो आपको जानना जरूरी है।
  • 56% टिकटोक यूज़र्स male है जबकि 44% यूज़र्स female
  • 43% नए टिकटोक यूज़र्स india से है।
  • टिकटोक यूज़र्स रोजाना औसतन 52 मिनट टिकटोक App का उपयोग करते है।
  • 90% से ज्यादा टिकटोक यूज़र्स रोजाना कम से कम एक बार टिकटोक App open करते है। 
  • टिकटोक तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला non-gaming App है।
  • 52% टिकटोक यूज़र्स iphone यूज़र्स है। 
  • 1 बिलियन से ज्यादा वीडिओज़ रोजाना टिकटोक पर देखे जाते है।
  • Indian users Tiktok पर रोजाना 38 मिनट बिताते है।
  • 41% टिकटोक यूज़र्स की उम्र 16 से 24 साल के बीच है।
  • Tiktok 2019 में 738 मिलियन बार डाउनलोड किया गया।
  • Tiktok का लगभग 57% userbase चीन में है।यानी कि 57% users चीन से है।
  • चीन के बाहर Tiktok का सबसे बड़ा मार्केट है india, 2019 में इंडिया मे Tiktok को 323 मिलियन (App store और Play store) बार डाउनलोड किया गया। 
  • वही USA में Tiktok को 46 मिलियन बार डाउनलोड किया गया।मात्र 9% US इंटरनेट यूजर्स Tiktok का use करते है, जबकि यही प्रतिशत किशोर उपयोगकर्ताओं के लिए 49% बढ़ जाता है।
  • गायक Loren Gray Tiktok पर सबसे ज्यादा follow किये जाने वाले व्यक्ति है, जिनके 40 मिलियन followers है।
  • वही सबसे ज्यादा follow किया जाने वाला एकाउंट है Dilraba Dilmurat, जिनके 55 मिलियन followers है।
  • 2019 में android Tiktok users ने इस App पर 68 मिलियन घंटे बिताये।
  • अमेरिकी उपयोगकर्ता दिन में Tiktok को लगभग आठ बार खोलते हैं

निष्कर्ष - इस article में हमने जाना कि टिकटोक क्या है, कैसे ये एक App इतना वायरल हो गया ? इसके पीछे की पूरी कहानी से हम बहुत कुछ सीख सकते है, लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसे फैक्ट्स भी है जो हम नजरअंदाज नही कर सकते। कुछ ऐसी बाते जिनपे हमे गौर करना चाहिए जैसे कि indian टिकटोकर्स का रोजाना 38 मिनट टिकटोक पर बिताना। जिसपे की हम सब को गौर करना चाहिए। 


  • क्या है टिकटोक ?
  • कैसे हुआ इतना वायरल ?
  • टिकटोक कैसे कमाता है ?
  • टिकटोक से जुड़े जबरदस्त फैक्ट्स
  • कैसे बना टिकटोक ?
  • Carryminati रॉस्ट टिकटोकर्स
  • Carryminati वर्सेस टिकटोक
  • यूट्यूब वर्सेस टिकटोक
  • Tiktok vs youtube in hindi
  • Carryminati roast
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments: